• Wed. Aug 5th, 2026

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

 रायपुर, 28 फरवरी 2024 | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने 27 फरवरी को अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नोबल पुरस्कार प्राप्त भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है। हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।

Leave a Reply

You Missed