• Wed. Feb 11th, 2026

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बीजेपी कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं…

Spread the love

 रायपुर, 29 फरवरी 2024 | प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ परिसर बोरियाकला में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। अलग अलग जगहों से आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री शर्मा को अपनी समस्याओं को बताया। उपमुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण हेतु अधिनस्थ पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ त्वरित लिखित रूप से भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देने का कार्य किया। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा संवाद केंद्र में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से संबंधित समस्याओं के अवलोकन के लिए लगभग 650 प्रकरणों की समीक्षा किए, पेंशन अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण, वेतन वृद्धि सहित व्यक्तिगत एवं कार्यालय समस्याओं से संबंधित मामलों की जांच और तत्काल निराकरण की कोशिश किये। पुलिस विभाग, जेल विभाग, पंचायत विभाग एवं संगठन और सत्ता के बीच समन्वय से संबंधित अनेक मामलों पर त्वरित निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। लगभग 34 मामलों में तुरंत निराकरण किया गया इस दौरान रूपनारायण सिन्हा, राजीव चक्रवर्ती, किशोर महानंद समन्वय में थे

Leave a Reply