• Mon. Sep 14th, 2026

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण की कार्रवाई प्रारंभ….

Spread the love

कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर जनपद एवम नगरीय निकायों में की जा रही कार्यवाही

रायपुर 16 मार्च 2024/ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर आज से आचार संहिता लगते ही संपत्ति विरूपण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।

इसके तहत 24 घण्टे के भीतर शासकीय संपति से और 48 घण्टों के भीतर सार्वजनिक स्थानों से प्रचार-प्रसार की सामग्री हटाई जानी है।

नगरीय निकायों में और जनपद पंचायतों में टीम बनाकर यह कार्रवाई आज रायपुर ज़िले के चारो ब्लॉक धरसीवां ब्लॉक,आरंग ब्लॉक,तिल्दा ब्लॉक एवं मंदिर हसौद ब्लॉक में प्रारंभ कर दी गई है।

साथ ही नगरीय निकायों में भी यह कार्यवाही की जा रही है। शासकीय प्रचार प्रसार वाले होर्डिंग को कवर किया गया है ,वही वॉल पेंटिंग की पोताई की गई है।

Leave a Reply

You Missed