• Tue. Mar 24th, 2026

रायपुर सिटी सेंटर मॉल के सेकंड फ्लोर से नीचे की तरफ जा गिरा डेढ़ साल का बेटा..

Spread the love

रायपुर, 20 मार्च 2024 | रायपुर से एक दर्दनाक हादसे की जानकारी सामने आई है जहा रायपुर में रहने वाले एक कपल अपने दोनों बच्चों के साथ सिटी सेंटर मॉल में आए थे. जहाँ एक हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई |

दरअसल, मंगलवार की रात करीब आठ बजे मॉल के सेकंड फ्लोर से एक डेढ़ साल का बच्चा नीचे गिर गया. अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई. बच्चा घटना के वक्त अपने पिता की गोद में था. पिता अपने बड़े बेटे को मॉल के एस्केलेटर पर चढ़ने से रोक रहा था. लेकिन तभी उसकी गोद में मौजूद छोटे बेटे का बैलेंस बिगड़ा और वो पिता की गोद से नीचे जा गिरा. इस हादसे के बाद मॉल में चीख-पुकार मच गई.

वहीँ, मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरा वाक्या कैद हो गया. कपल कार से मॉल पहुंचा था. उनकी गाड़ी पर झारखंड का नंबर लगा था. कपल अपने बच्चों के साथ मॉल में आया था. आने के बाद कपल सेकंड फ्लोर पर गया. वहां उनके पांच साल के बेटे ने इधर-उधर दौड़ना शुरू किया. साथ ही वो एस्केलेटर पर चढ़ने की कोशिश करने लगा. पिता की गोद में डेढ़ साल का बेटा था. जब पिता ने बड़े बेटे को दौड़कर चढ़ने से रोका, तभी छोटा बेटा उसकी गोद से स्लिप होकर नीचे की तरफ जा गिरा.

वहीँ, बच्चे के नीचे गिरते ही वहां हड़कंप मच गया. पेरेंट्स जल्दबाजी में अपने बच्चे को उठाकर अस्पताल की तरफ भागे. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया. कहा जा रहा है कि ऊपर से गिरने की वजह से काफी ज्यादा इंटरनल ब्लीडिंग हो गई थी. इस वजह से बच्चे को बचाया नहीं जा सका. मॉल के अधिकारियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है.

Leave a Reply

You Missed