• Sat. May 2nd, 2026

बिलासपुर पुलिस : थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार की जा रही अवैध खनन माफिया के विरूद्ध कार्यवाही

Spread the love

बिलासपुर , 21 मार्च 2024 | मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध रूप से रेत व गिट्टी माफियाओं पर अंकुश लगाने एवम प्रहार अभियान के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे दिनांक 18.03.2024 को रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शनिचारी चौक में गिट्टी भरकर ट्रक परिवहन करते मिलने पर ट्रक के चालक को गिट्टी परिवहन के सम्बन्ध में कोई वैध दस्तावेज या रायल्टी पर्ची पेश करने का नोटिस दिया गया। उसके कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर अवैध गिट्टी से भरे ट्रक क्र. CG 10AR 5089 को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. की कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु भा.पु.से. अजय कुमार, निरीक्षक देवेश राठौर, सह उपनिरी मेलाराम कठोतिया, आरक्षक दीपक मरावी, शेखराम सप्रै का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply