• Sun. Dec 14th, 2025

छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के नेतृत्व में नि:शुल्क नांदेड़ साहिब से नानक झीरा, बिदर (महाराष्ट्र) की यात्रा भेजी जा रही…

Spread the love

रायपुर, 21 मार्च 2024 | छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के जिलाध्यक्ष मोनू सलूजा ने बताया कि होल्ला महोल्ला के उपलक्ष में हर साल की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के नेतृत्व में निशुल्क नांदेड़ साहिब से नानक झीरा, बिदर (महाराष्ट्र) की यात्रा भेजी जा रही है इस बार 24 वा वर्ष यात्रा को होने जा रहा है |

दिनांक 23/03/2024 को दोपहर 2 बजे स्टेशन रोड गुरुद्वारा साहिब से 11 बस के साथ 2 से 3 ट्रक में 1000 संख्या संगत से भरी दर्शन के लिए निशुल्क रवाना किया जायेगा, जिसके नेतृत्व करता संरक्षक कुलदीप सिंह जुनेजा,संस्थापक हरपाल सिंह भामरा , संयोजक अरुण छाबरा, बंटी गुरदुत्ता, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लवली अरोरा, प्रदेश महासचिव बलजीत भल्ला, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह टोनी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह होरा, उपाध्यक्ष मनदीप सिंह सलूजा, यशवंत सिंह, मनोज छाबरा, रंजीत मक्कड़, हैप्पी अरोरा, गुरभेज सिंह, मनमीत सिंह, गुरूचन सिंह आदि पदाधिकारियों के सहयोग से यात्रा रवाना की जाएगी।

Leave a Reply