• Wed. Mar 25th, 2026

कलेक्टर ने पूछा- पानी आ रहा… हितग्राही बोले-अब दो टाइम मिल रहा शुद्ध पेयजल

Spread the love

रायपुर 21 मार्च 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज ग्राम जुगेसर के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के हितग्राही के घर पहुंचे कलेक्टर और अधिकारियों से इसकी जानकारी ली उन्होंने पूर्ण होने और नियमित पेयजल आपूर्ति होने के बारे में बताया। कलेक्टर सीधे हितग्राही के घर पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर ने हितग्राही से पूछा कि नल में पानी आ रहा है।

हितग्राही ने संतुष्टि जाहिर की और बताया कि घर पर कुआ के पानी का उपयोग करते थे। घर पर नल से सुबह और शाम दोनों समय में शुद्ध पेयजल मिल रहा है। महीने में मात्रा 100 रूपए शुल्क ही लिया जा रहा है। इस अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह और सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।

Leave a Reply