• Mon. Jun 22nd, 2026

पुलिस ने पापा की परियों का काटा 33 हजार का चालान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल….

Spread the love

26 मार्च 2024 । आजकल के युवा सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी करने पर उतारू हैं फिर वह ऐसे में न तो अपनी जान की फिक्र करते हैं और ना ही ट्रैफिक रूल्स की। होली के मौके पर दो लड़की और एक लड़के ने वायरल होने के लिए कुछ ऐसा ही प्रयास किया। यह तीनों वायरल हो भी गए, लेकिन बहुत जल्द पुलिस ने तीनों के खिलाफ कड़ा कदम उठा लिया। 33 हजार का कटा चालान |

दरअसल, होली के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दो लड़की एक स्कूटी पर सवार होकर सरेआम अश्लीलता फैला रही हैं। दोनों लड़कियां स्कूटी के पीछे बैठी हैं और एक लड़का स्कूटी चला रहा है। इस दौरान ट्रिपलिंग कर रहे इन तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान ले लिया। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रही स्कूटी का 33 हजार का चालान काट दिया है।

Leave a Reply