• Wed. Aug 5th, 2026

थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा ग्राम जलसों मे 01 महिला सहित कुल 03 अवैध शराब ब्रिकी करने वाले को आबकारी एक्ट तहत बड़ी कार्यवाही

Spread the love

बिलासपुर , 01 अप्रैल 2024 | नाम आरोपी- 1. विवेक उर्फ राजा वर्मा पिता भगवत वर्मा उम्र 24 वर्ष 2.मूलचंद वर्मा पिता स्व शिवप्रसाद वर्मा उम्र 38 वर्ष 3. प्रभा देवी वर्मा पति स्व सुशील वर्मा उम्र 37 वर्ष सभी निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश पर थाना कोनी द्धारा आज दिनांक 01.04.2024 को सुबह संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान चलाकर ग्राम जलसों मे रेड कार्यवाही किया गया विवेक उर्फ राजा वर्मा के कब्जे से 26 लीटर, मूलचंद वर्मा के कब्जे से 30 लीटर एवं प्रभादेवी वर्मा के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 81 लीटर महुआ शराब कीमती 24300 रूपये को जप्त कर तीनो आरोपीगण के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा- 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र तिवारी ,सउनि भरतलाल राठौर,सउनि संतोष पात्रे, आरक्षक संजय गोस्वामी, राकेश साहू, दुर्गेश यादव,विजेद्र सिह, महिला आरक्षक शारदा कतलम, उत्तरी भारती का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

You Missed