• Sun. Mar 22nd, 2026

29 नक्सलियों में से 9 के शव की हुई शिनाख्त…..

ByPreeti Joshi

Apr 17, 2024 #01 SLR, #02-LMG, #02.INSAS, #03-9MM Pistol, #03.AK 47, #04-. 303 रायफल, #29 नक्सलियों, #9 के शव, #उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी।, #कमांडर शंकर, #कलपर, #कांकेर, #छोटेबेठिया, #जनताना सरकार समन्वयक प्रभारी।, #जुगनी उर्फ मालती- परतापुर एरिया कमेटी।, #डीव्हीसी सदस्य, #थाना, #नक्सल प्रोफाईल, #नक्सलियों, #परतापुर एरिया कमेटी प्रभारी, #बिनागुण्डा, #मंगलवार (16 अप्रैल), #माओवादियों, #माधवी- उत्तर बस्तर डिवीजन।, #मुठभेड़, #मेंबर ललिता सहित, #रामशिला- उत्तर बस्तर डिवीजन रंजीता पति शंकर राव- उत्तर बस्तर डिवीजन।, #रूपी- मेढ़की एलओएस कमाण्डर।, #ललिता डीव्हीसी- सदस्य, #शंकर राव, #श्रीकांत- परतापुर एरिया कमेटी।, #सुखलाल- परतापुर एरिया कमेटी।, #हापाटोला
Spread the love

कांकेर में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर आई सामने

कांकेर नक्सल मुठभेड़ : 29 नक्सलियों में से 9 के शव की हुई शिनाख्त

कांकेर, मंगलवार (16 अप्रैल)

जिले में 16 अप्रैल को कांकेर अंतर्गत थाना छोटेबेठिया अंतर्गत हापाटोला, कलपर, बिनागुण्डा एवं कोरोनार के सरहदी जंगलों में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के पश्चात बरामद किये गये 29 माओवादियों के शव में से कमांडर शंकर, मेंबर ललिता सहित 9 नक्सलीयों की शिनाख्त हो गई है, बाकी की शिनाख्त प्रकिया जारी है, कांकेर एसपी ने 9 माओवादियों के पहचान की पुष्टि कर दी है।ष माओवादियों के शव की शिनाख्तगी की कार्यवाही तथा उनका नक्सल प्रोफाईल, आपराधिक प्रकरणों में संलिप्तता संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है वर्ष 2024 में अब तक बस्तर संभाग में माओवादियों के विरूद्ध संचालित प्रभावी अभियानों के परिणामस्वरूप 71 माओवादियों के शव बरामद करने, 02-LMG , 03.AK 47, 01 SLR, 02.INSAS, 04-. 303 रायफल, 03-9MM Pistol सहित भारी मात्रा में अन्य आर्म्स एम्युनेशन, विस्फोटक सामग्री आदि बरामद किया गया है।

कांकेर में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर आई सामने


छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार (16 अप्रैल) को सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में नक्सल कमांडर शंकर राव भी शामिल है, जिसके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम था। इस घटना में 3 जवान भी घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के निर्माण के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी मुठभेड़ में इतने नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को उनके घर में घुसकर जिस तरह के अपने काम को अंजाम दिया है, पुरे देश में इसकी खूब सराहना की जा रही है। वहीं मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के तस्वीर भी अब सामने आ गई है।

Leave a Reply