• Mon. Sep 28th, 2026
Spread the love

राजनांदगांव , 08 मई 2024 | आज दिनांक 08.05.2024 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सउनि येनलाल चन्द्राकर आर. 308 सुकदेव साहू, आर. 1385 रूपेन्द्र वर्मा, आर. 829 सोमेश सिंह द्वारा एलजीएम गायत्री विद्यापीठ स्कूल राजनांदगांव में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया,

साथ ही वाहन चलाते समय रोड में चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियॉ एवं सड़क दुर्घटना से होने वाले नुकसान एवं उनसे बचने के उपाय के बारे में बताया गया। साथ ही यातायात पुलिस राजनांदगांव की आम जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

You Missed