• Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

दिनांक 15.05.2024 को रात्रि 08 से 12 बजे तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की गई चेकिंग। संदिग्ध वाहनों और लोगों की ली गई तलाशी।

सघनता व सतर्कता के साथ चेकिंग करने हेतु दिया गया था दिशा निर्देश।

कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने के लिये चलाया जा रहा चेकिंग अभियान।

यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वालों के विरूद्ध 77 प्रकरण में 23,500/-रूपये समन शुल्क कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

राजनाँदगाँव 16 मई 2024| पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों एवं यातायात शाखा को निर्देश दिया गया है की अपने अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर संदिग्ध लोगों पर नजर बनाये रखने और सघनता व सतर्कता के साथ वाहन चेकिंग करने व, दुपहिया और चौपहिया वाहन सवारों पर नजर रखने तथा शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य सामग्रियों पर रोकथाम करने हेतु वाहनों की चेकिंग करने तथा कानून- व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाये रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था। जिसके तहत् जिले के समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 15/05/2024 को रात्रि 08 से 12 बजें तक एमसीपी लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध, वाहन, वस्तु व्यक्ति की जांच की गई। 

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वाले कुल 77 प्रकरण में 77 वाहन चालकों से 23,500/-रूपये जुर्माना कर उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply