• Thu. May 7th, 2026
Spread the love

राजनांदगांव, 22 मई 2024 | पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक राहुल देव शुक्ला एवं एसडीआपी डोंगरगढ़ आशिष कुंजाम के दिशा-निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ में लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान प्रकरण के निकाल हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक सी0आर0 चन्द्रा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है

इसी अभियान के तहत गुम इंसान क्र0- 53/2024 के गुमशुदा 42 साल की महिला जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती जो दिनांक 10.05.2021 को घर से बिना बताये कहीं चली गई थी जिसे परिजन के साथ राजनांदगांव से बरामद कर दस्तयाब किया गया है महिला से पुछताछ करने पर अपने साथ किसी प्रकार का अपराध घटित होना नहीं बताई। जिसे उनके परिजनों को सुपूर्दनामे में दिया गया। जिससे परिजन खुशी जाहिर करते हुये डोंगरगढ़ पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

Leave a Reply

You Missed