• Sat. Sep 26th, 2026
Spread the love

योजनाओं से मिलने वाले लाभ की ली जानकारी

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर 25 मई 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में मछलीपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात की। कलेक्टर ने योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी हितग्राहियों से ली। हितग्राहियों से उनके कामकाज के बारे में भी जानकारी ली गई।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो। हितग्राहियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए। इससे वे दक्ष भी होंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप भी उपस्थित थे।

Leave a Reply