• Tue. Jun 23rd, 2026
Spread the love

मतगणना प्रेक्षक और लायजनिंग अधिकारी नियुक्त

धमतरी 25 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 4 जून को मतों की गणना होगी। इसके मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा के लिए एम.सी.पांड्या और लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के तहत विधानसभा कुरूद एवं धमतरी के लिए एजाज़ अनवर को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने मतगणना प्रेक्षकों के सहयोग के लिए लायजनिंग अधिकारियों की नियुक्त की है। एम.सी.पांड्या के लायजनिंग अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकरण शर्मा और एजाज़ अनवर के लायजनिंग अधिकारी कार्यपालन अभियंता छ.ग.गृह निर्माण मंडल एम.के.नरेटी होंगे।

Leave a Reply