• Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्या और शिकायतें

जनदर्शन में मिले 65 आवेदन

धमतरी 10 जून 2024

कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम और संयुक्त कलेक्टर विनय पोयाम ने जिले के दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्या और शिकायतें सुनीं।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लगे आदर्श आचरण संहिता के हटने के बाद आज कलेक्टोरेट में आयोजित पहले जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायत, मांग और समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

कलेक्टर ने लोगों से प्राप्त आवेदनों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। आज आयोजित जनदर्शन में महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, पेंशन, पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रदाय करने सहित भूमि विवाद सुलझाने,

नाली निर्माण, एरियर्स राशि भुगतान, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने, भूमि मुआवजा राशि दिलाने, टोल टैक्स नाका में अवैध वसूली रोकने इत्यादि संबंधी कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Reply