• Sun. Dec 14th, 2025
Spread the love

बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव का हुआ भव्य स्वागत

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हम दोनों मिलकर छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा बदलने का करेंगे काम : डिप्टी सीएम साव

बिलासपुर, 18 जून 2024

अमृत टुडे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को बिलासपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद तोखन साहू के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। तोखन साहू राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे, इस अवसर पर शहरवासियों ने चौक-चौराहों में राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

राम मंदिर में आयोजित अभिनंदन समारोह में साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। तोखन साहू ने राजनीति की सबसे छोटी इकाई पंच से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। इसका श्रेय बिलासपुर की जनता जनार्दन को जाता है।

साव ने कहा कि, बिलासपुर संसदीय सीट पर भाजपा 1996 से लगातार परचम फराया है। पहले यह कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत से अब यहां लगातार कमल खिल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, बिलासपुर की जनता ने तोखन साहू को भारी मतों से जीताकर सांसद बनाया है। छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में उन्हें शहरी विकास और आवास राज्यमंत्री बनाया है। पीएम मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में हम दोनों मिलकर प्रदेश की दशा और दिशा को बदलने का काम करेंगे। 6 महीने की सरकार में सांय सांय काम चल रहा है।

साव ने कहा कि, राज्य में डबल इंजन की सरकार चल रही है, अब तीसरे इंजन की सरकार बनानी है। नगरीय निकाय और पंचायत में भी सरकार बनानी है। इस चुनाव को पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी।

Leave a Reply