• Fri. Mar 27th, 2026
Spread the love

प्रथम उद्योग मन्त्री रहे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 71वीं पुण्यतिथि पर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, गणमान्यजनों ने दी श्रदांजलि

रायपुर, 23 जून 2024

अमृत टुडे। आज भारत गणराज्य के प्रथम उद्योग मन्त्री रहे शिक्षाविद, बैरिस्टर, समाज सुधारक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का उनकी 71 वीं पुण्यतिथि पर राजधानी शहर के जीईमार्ग पर शारदा चौक के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष नमन

करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन नम्बर 2 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |

मुख्य रूप से पण्डित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड के पार्षद मृत्युंजय दुबे, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद गोपी साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता राजीव अग्रवाल, अशोक पाण्डेय सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कर्यकर्ताओं, महिलाओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को 71वीं पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये.

Leave a Reply