• Fri. May 8th, 2026
Spread the love

टी 20 विश्व कप जीतकर भारत के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठता सिद्ध की: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के चयन कर्ता भी बधाई के पात्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच के अंतिम मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त किया है।

भोपाल , 30 जून 2024

अमृत टुडे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना आसान होता है। यही भारतीय क्रिकेट टीम ने भी किया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय टीम के चयनकर्ता भी एक श्रेष्ठ टीम के चयन के लिए बधाई के पात्र हैं। भारत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करते हुए विजय पताका लहरा रहा है। यह समस्त राष्ट्रवासियों के लिए गर्व और विशेष प्रसन्नता का अवसर है। एक दिवसीय क्रिकेट मैच और टी-20 मुकाबलों में भारत की चौथी बार हुई जीत भारत को पुनः विश्व विजेता बनाने की उपलब्धि है जो क्रिकेट की दुनिया में मायने रखती है।

Leave a Reply

You Missed