• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

रायपुर, 28 जुलाई 2024

अमृत टुडे । तालीबानी सजा देने वाले दुकानदारों पर रेल्वे विभाग की कड़ी कार्यवाही राजधानी रायपुर में देखने को मिली।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दिनांक 26 जुलाई को प्रातः तीन 3:15 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर 4 लोगों ने 1 आदमी की पिटाई की है और उसका पैर बांधकर घसीटने का विडियो वायरल होने पर के बाद इस अपराध करने वाले सन साइन कैटरर्स के चार वेंडरों आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। ड्यूटी में लापरवाही बरतने और स्थिति पर प्रतिक्रिया न देने के लिए 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 महिला कांस्टेबल सहित 3 आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही रेलवे ने सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के रेल्वे प्लेटफार्म के 3 स्टॉलों को सील कर दिया है।     

प्लेटफार्म पर पर मार खाने वाले य पीड़ित मयंक तिवारी की मां ज्योति आमापारा रायपुर द्वारा अपने पुत्र के साथ स्टेशन के 04 वेंडरो द्वारा मारपीट गाली गालौच कर जान से मारने की धमकी देने बाबत् लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध दर्ज किया गया। स्टेशन रायपुर के स्टाल वेंडर 1. अंकित मिश्रा, 2. आशुतोष पटेल, 3. सुनील शुक्ला,4. बसंत प्रधान                 

सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया उन सभी को न्यायालय भेजा गया जहां न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।

इसके साथ ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए  सनशाइन कैटरर्स प्राइवेट लिमिटेड के 3 स्टॉलों स्टाल सी1 -(प्लेटफ़ॉर्म -5-,6 पर ) –  सुनील शुक्ला

स्टाल ए 4 (प्लेटफ़ॉर्म -1) -. अंकित मिश्रा

स्टाल  ए 5(प्लेटफ़ॉर्म -1) – बसंत प्रधान

स्टाल ए 5 – आशुतोष पटेल

Leave a Reply

You Missed