• Sun. Jun 28th, 2026
Spread the love

उपमुख्यमंत्री अरुण साव राष्ट्रीय बुनकर संवाद में हुए शामिल

कांग्रेस सरकार ने जो 5 साल में नहीं किया, उसे भाजपा सरकार ने 15 दिनों में कर दिखाया : उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर, 08 अगस्त 2024

अमृत टुडे।उपमुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय बुनकर संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें साव ने बताया कि, सरकार द्वारा शासकीय प्रदाय के कपड़ों में निर्धारित बुनाई मजदूरी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इससे प्रदेश के बुनकरों को फायदा होगा। कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री साव ने राष्ट्रीय बुनकर संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि, आप लोगों के आशीर्वाद से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार बनाकर आपने इतिहास रचा है। प्रदेश में साय सरकार सभी वादे पूरा कर रही है। कांग्रेस ने 5 साल में जो नहीं कर सके, उसे 15 दिन में पूरा करके दिखाया है।किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 3100 रुपए क्विंटल में धान खरीदी, 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, महिलाओं को एक हजार रुपए देने का वादा पूरा किया।

वहीं कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़िया को भारी तकलीफ हुई है। पांच साल में पीएम आवास की स्वीकृत नही हुई। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में अन्याय और अत्याचार किया है। इसके खिलाफ भाजपा ने आवाज बुलंद की और अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंका।

साव ने कहा कि, देवांगन समाज मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहा है। समाज की इस पहचान को मिटने नहीं देना है। अपनी इसी ताकत के आधार पर आगे बढ़ना है। साथ ही समाज के नीचे के व्यक्ति को संबल प्रदान करना है, तब जाकर देश मजबूत बन पाएगा।

कार्यक्रम में बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक पुरुषोत्तम देवांगन, सह संयोजक हेतराम देवांगन, नरेंद्र देवांगन, कमल देवांगन, डॉ ओमप्रकाश देवांगन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, प्रदीप देवांगन, विशाल देवांगन, रामगोपाल देवांगन, पदमा देवांगन, महेंद्र देवांगन, धनेश देवांगन, कुंजलाल देवांगन एवं अन्य देवांगन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply