• Mon. May 11th, 2026
Spread the love

रायपुर, 13 अगस्त 2024

अमृत टुडे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर निवासी टिकाराम कश्यप ने भाडा नियत्रंक विभाग से आर्डरशीट के नकल की कापी नहीं मिलने को लेकर शिकायत की थी।

जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई।

उनकी समस्या का तुरंत निराकरण किया गया और उन्हें कार्यालय से नकल की काॅपी उपलब्ध कराई गई। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता टिकाराम कश्यप ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply