• Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

रायपुर, 13 अगस्त 2024

अमृत टुडे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 67 चंगोराभाटा निवासी शिरीष तिवारी ने मोहल्ले मे कुत्तो के आतंक को लेकर शिकायत थी।


जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जिसके बाद प्रकरण को दर्ज करने के बाद इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद नगर निगम की डॉग कैचर टीम को कुत्तों को पकड़ने के लिए भेजा और आंतक मचाने वाले कुत्तों का रेसक्यू किया गया। शिकायत का निराकरण होने के बाद श्री शिरीष तिवारी ने संतुष्टी जताई और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You Missed