• Thu. Jul 30th, 2026

निगम जोन 9 ने अभियान चलाकर विधानसभा मार्ग क्षेत्र में 19 आवारा मवेशियों को सड़क से पकड़कर गौठान भेजा…..

Spread the love

रायपुर, 20 अगस्त 2024

अमृत टुडे । उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा निर्देश अनुरूप रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम के सभी जोनों द्वारा सड़क मार्गों में काउकेचर एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से आवारा मवेशियों की धरपकड़ करने अभियान सतत निरंतर जारी है।

आज अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 9 की टीम द्वारा विधानसभा मार्ग क्षेत्र में 19 आवारा मवेशियों की धरपकड़ की काउकेचर वाहन एवं विशेष टीम की श्रमवीरों के सहयोग से करते हुए उन्हें गौठान में ले जाकर छोड़ा. आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान सतत निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

You Missed