• Wed. May 6th, 2026
Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को एक और आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता हुई l

रायपुर, 23 अगस्त 2024

अमृत टुडे। दिनांक 22.08.24 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि थाना क्षेत्र का पूर्व अपराधी फूल चौक आरडीए बिल्डिंग के पास अपने हाथ में लोहे का चाकू रख कर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी मौहदपारा निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में रवाना होकर मौके पर पहुंचे जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी आर्यन साहनी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू मिला,

जिसे बिना अनुमति रखना आर्म्स एक्ट के तहत अपराध होना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी का न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया l

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना मौदहापारा में एक मारपीट व एक आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है, जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है

आरोपी- आर्यन साहनी उर्फ चिंटू पिता स्व. विजय साहनी, 22 वर्ष साकिन ठाकुर देव मंदिर के पास, जोरापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर

जप्त सामग्री – एक लोहे का धारदार चाकू

Leave a Reply