• Mon. Aug 3rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे । युवा कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत भाटा गांव में किसान,मजदूर सम्मान दिवस मनाया गया एवं किसान और मजदूर के साथ केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया की हमारे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का जन्मदिन है इस अवसर पर हम सभी ने मिलकर किसान और मजदूरों के साथ जन्मदिन मनाने का फैसला किया था और आज भाटा गांव में किसान मजदूर सम्मान दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया और पूर्व में भूपेश बघेल की सरकार ने किसान और मजदूरों के लिए जो कार्य किए थे उसे भी याद किया और माता और बहनों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का केक काटकर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ जन्म दिवस को मनाया।।

इस अवसर पर मुख्य रूप से MIC सदस्य एवं पार्षद सतनाम सिंह पनाग,पार्षद अमित दास,मनोज राय जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप,ओमकार सोनकर,जय सोनकर सोनकर समाज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ सोनकर,ब्रह्मा सोनकर मन्नू सोनकर ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र जलश्रत्री।।

Leave a Reply