• Sun. Jun 28th, 2026
Spread the love

भाजपा सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिका की फ्लाइट पकड़ते वक्त रामचरित मानस हाथ में लेकर जाते दिखे उप मुख्यमंत्री साव

राम का नाम लेकर बनी सरकार की पहली विदेश यात्रा राम के साथ, रामचरित मानस लेकर अमेरिका गए डिप्टी सीएम साव

उप मुख्यमंत्री साव रामचरित मानस लेकर निकले अमेरिका की अपनी शासकीय यात्रा पर

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2024

अमृत टुडे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ते समय साव दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में श्री राम चरित मानस लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखे, इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी थे।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने गए हैं उप मुख्यमंत्री साव। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह उप मुख्यमंत्री साव का पहला अध्ययन दौरा है।

9 महीने पहले बनी भाजपा सरकार के पहले शासकीय विदेश दौरे में जाते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाथ में रामचरित मानस लेकर जाते दिखे।

श्री राम के नाम से बनी सरकार ने पहला शासकीय दौरा श्रीराम के साथ करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि अरुण साव लगातार हर दौरे, भाषण में भी राम नाम का प्रयोग करते हैं।

उप मुख्यमंत्री साव इस अमेरिकी दौरे में सेमिनार के अलावा न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित कई शहरों में जाकर छत्तीसगढ़ के लिए सड़क परियोजना की उन्नत तकनीक का अध्ययन करेंगे, और उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply