• Tue. Jun 23rd, 2026
Spread the love

रायपुर,

अमृत टुडे। दिनॉक 30-9-2024 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक नारद राम सिन्हा थाना बरगी, उप निरीक्षक गोविंद तिवारी थाना मझोली, उप निरीक्षक स्वर्णशिला थाना तिलवारा, सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा विजय सिंह कुशवाहा, सहायक उप निरीक्षक नंदनी खलको पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप सभी कीे 33 से42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे,

आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।

Leave a Reply