रायपुर, 14 नवम्बर 2024
अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के संस्थापक हरपाल सिंग भामरा एवं प्रदेशाध्यक्ष दलजीत सिंग चावला नें बताया की गुरुनानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में संगठन के द्वारा शिक्षा का लंगर जरुरतमंद सिक्ख परिवार के बच्चे व बच्चियों के शिक्षा के लिये इस वर्ष से सहायता प्रदान की जा रही है ।
हमारी संस्था के द्वारा जरुरतमंद छात्रों को स्कूल फीस, कापी-किताब, ड्रेस, बैंग व अन्य सामग्री निःशुल्क दी जायेगी । इसके अलावा सिक्ख संगठन द्वारा 4 वर्षों से दवाई का लंगर जेल रोड नमस्ते चौक में संचालित किया जा रहा है जिसका लाभ निम्न वर्ग के लोग निरंतर प्राप्त कर रहे है ।

इसके अलावा पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है एवं एक निःशुल्क एम्ब्युलेंस भी संस्था द्वारा संचालित की जा रही है ।

जरुरतमंद लोगों का इलाज भी निःशुल्क संस्था द्वारा किराया जा रहा है । संगठन द्वारा निरंतर 25 वर्षो से सचखंड हजुर साहेब की यात्रा निःशुल्क करायी जा रही है एवं अमरकंटक यात्रा भी प्रतिवर्ष निःशुल्क करायी जा रही है ।

इसके अलावा संस्था द्वारा दरबार साहेब अमृतसर, मनीकरण साहेब, हेमकुण्ड साहेब, पटना साहेब, दमदमा साहेब एवं आरती साहेब (पुरी) की भी यात्रा कराये जा रही है ।

एक सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा धार्मिक यात्रा का भी आयोजन करती है , संगठन के पदाधिकारीगण हरपाल सिंह भामरा, दलजीत सिंह चावला, अरुण छाबड़ा, लवली अरोरा, बंटी गुरुदत्ता, रजिंदर सिंग होरा,
गुरमीत सिंह टोनी, मोनू सलूजा, मनमीत सिंग, रंजीत अरोरा, रिंकू मक्कड़, गुरुभेज सिंग, गुरुचरण सिंग टांक, य़शवंत सिंग, काके मक्क़ड़, गोल्डी खनुजा,

