• Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

रायपुर, 26 नवम्बर 2024

अमृत टुडे । संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था। इस वर्ष भारत के संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूर्ण हो गये हैं।

राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, अवर सचिव अर्चना पाण्डेय, नियंत्रक संजय विश्वकर्मा सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

Leave a Reply