• Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

रायपुर 27 नवम्बर 2024

अमृत टुडे। संविधान दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अंबेडकर चौक मे डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर संविधान दिवस मनाया गया। भारत मे प्रति वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस बार भारतीय संविधान को अपनाये हुए 75 वर्ष हो गये है।

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसे तैयार करने मे 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे थे। कई देशो के संविधान के अध्यन करने के बाद भारतीय संविधान को लागू किया गया। स्वतंत्र भारत के इतिहास मे 26 नवम्बर 1949 का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक था। आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। इस दिन को याद कर हम संविधान दिवस मनाते है। भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक धर्म निर्पेक्ष व्यवस्था ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। संविधान मे हमारे मौलिक अधिकारो के साथ साथ हमारे कर्तव्यो की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है।


कार्यक्रम कांग्रेस के कार्यकर्ता संविधान को बचाना है सामाजिक न्याय लाना है जैसे विभिन्न श्लोगन लिए हए पोस्टर हाथ मे रखे हुए थे। इस दौरान बाबा साहेब अम्बेडकर अमर रहे के नारे लगे।
कार्यक्रम मे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे कामरान अंसारी नीलकंठ जगत नवीन चंद्राकर सुमीत दास माधव साहू देव साहू अशोक ठाकुर राजू सोनी अविनय दुबे कमलेश नथवानी माधव छूरा पुष्पराज बैद मजीद फहीम महावीर देवांगन अमर परचानी प्रवीण चंद्राकर राजू नायक आमीर खान मनोज पाल अनिल रायचूरा पार्वती साहू लोकेश्वरी साहू संतोश लोधी सतिंद्र ठाकुर मोहसिन खान गौतम यादव ईमान भाई राज देवांगन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed