• Thu. Jun 25th, 2026
Spread the love

राउत नाच के माध्यम से यदुवंशियों ने शौर्य और पराक्रम का किया प्रदर्शन : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

यादव समाज के लिए बनेगा मंगल भवन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने 20 लाख रुपए की घोषणा की

लोरमी, 08 दिसंबर 2024

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बीती रात लोरमी हाईस्कूल मैदान में यदुवंशी सेना द्वारा आयोजित राउत नाच महोत्सव में सम्मिलित हुए। महोत्सव में यादव समाज के साथियों ने दोहा और नाच से शौर्य का प्रदर्शन किया।

साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कला और संस्कृति की धरती है। राउत नाच के माध्यम से शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन होता है। ऐसा अनूठा संगम कहीं और देखने को नहीं मिलता है। ये छत्तीसगढ़ की ताकत है।

आज गौ माता के संवर्धन और संरक्षण के लिए आगे आने की जरूरत है। गौ माता के सेवा कार्य आपको आगे आकर करना पड़ेगा। किसानों को गौ पालन के काम को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। किसान घर में गाय के लिए स्वच्छ और सुंदर जगह बनाए।

उप मुख्यमंत्री साव ने यादव समाज के मंगल भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ इस आयोजन को अगले साल भव्य रूप से मनाने में सहयोग का वादा किया।

कार्यक्रम में यादव समाज के पांचों राज के अध्यक्ष धनीराम यादव , कृष्ण कुमार यादव , सुशील यादव , संजय यादव , अमीश यादव , नरेंद्र यादव , विजय , रामशरण यादव , संतोष यादव , समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You Missed