• Sat. May 9th, 2026

मध्यप्रदेश, गीता जयंती पर गीता पाठ का बनाएगा विश्व रिकार्ड…..

ByPreeti Joshi

Dec 9, 2024 #@AmritToday, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #Chhattisgarh, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आयोजन, #इंडिया न्यूज़, #कुरूक्षेत्र, #खबरछत्तीसगढ़, #गीता जयंती महोत्सव, #गीता भवन, #गीता महोत्सव, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़, #डॉ. यादव, #नगरीय निकायों, #न्यूजछत्तीसगढ़, #मध्यप्रदेश, #मुख्यमंत्री, #मुख्यमंत्री डॉ. यादव, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #संत सम्मेलन, #सिंहस्थ: 2028, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में मध्यप्रदेश सहभागी बनने को इच्छुक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत समाज को सिंहस्थ: 2028 के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुरूक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में संत सम्मेलन को किया संबोधित

भोपाल , 09 दिसंबर 2024

अमृत टुडे । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में अगले तीन साल में गीता भवन बन कर तैयार हो जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से निकली श्रीमद्भगवद् गीता से कर्मवाद की शिक्षा प्राप्त होती है। केवल भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में लोग गीता की शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में श्री कृष्ण पाथेय का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में विद्यमान भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में गीता को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 11 दिसम्बर को गीता जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल और उज्जैन में 5 हजार से अधिक भगवत भक्तों के माध्यम से गीता पाठ का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजकों से गीता पाठ से वर्चुअली जुड़ने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगले वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में मध्यदेश को सहभागी बनाने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में जारी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत संत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, स्वामी अवधेशानंद, स्वामी रामदेव, स्वामी ज्ञानानन्द और विश्व हिन्दू परिषद के चम्पत राय के साथ भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता ज्ञान संस्थान का किया अवलोकनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थान स्थित मंदिर में दर्शन किए और संग्रहालय का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरूक्षेत्र में बने हरियाणा पेवेलियन और महोत्सव के साझेदार उड़ीसा राज्य के पेवेलियन का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन श्रीमद्भगवद् गीता की जयंती के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा किया जाता है। गीता महोत्सव के दौरान श्रीमद्भगवद्गीता केन्द्रित विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply