• Sun. Jun 21st, 2026

धमतरी: नम्रता गांधी ने जिला स्तर पर कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ किया गठित…..

Spread the love

कलेक्टर नम्रता गांधी ने डीईओ को बनाया प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी

धमतरी 31 जनवरी 2025

अमृत टुडे । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन, नम्रता गांधी ने जिला स्तर पर कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ गठित किया है। उन्होंने प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले को नियुक्त किया है। साथ ही जिले के चारों विकासखण्डों में अधिकारियों को कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ के लिए सहायक नियुक्त किया गया है।

विकासखण्ड धमतरी में नंदकिशोर साहू कुरूद में अतुल रणसिंह मगरलोड में खमेन्द्र साहू और विकासखण्ड नगरी में पंकज रावटे को सहायक नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि विभिन्न कर्मचारी संगठन द्वारा निर्वाचन कार्य के संबंध में सुझाव एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए जाते हैं, जिसके त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने जिला स्तर पर कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ गठित किया है।

Leave a Reply