• Mon. Sep 28th, 2026
Spread the love

भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का प्रतीक माना गया है – डॉ. महंत

रायपुर, 08 मार्च 2025

अमृत टुडे । छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि, यह महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाने वाला एक उत्सव है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, इसे आधुनिक समय में महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है। हर महिला के लिए आज का दिन बेहद खास है, यह दिन खासतौर पर महिलाओं को समर्पित होता है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर महिलाओं को समाज में बराबरी और सम्मान देने के साथ ही उन्हें अपने के लिए जागरूक करने के उदेश्य से मनाया जाता है।

Leave a Reply

You Missed