• Wed. Mar 25th, 2026

धमतरी पुलिस ने होली में हुड़दंगियों एवं तीन सवारी चलने वाले मनचलों को भी दी समझाईश…..

Spread the love

धमतरी शहर में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण होली,भाईचारे के बीच,मुसलमान भाईयों ने भी पढ़ा अपना रमजान का नमाज

धमतरी 15 मार्च 2025

अमृत टुडे। होली त्यौहार में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धमतरी जिले में होली त्यौहार,शांति सौहार्द के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये थे।

जिसके चलते धमतरी जिले की जनता ने होली पर्व और रमजान का पर्व शांति और अमन चैन के साथ मनाया।
धमतरी पुलिस की चौकस व्यवस्था के बीच धमतरी वासियों ने होली के साथ रमजान पर्व शांति और अमन चैन के साथ मनाया।
दिन भर शहर की छोटी छोटी गलियों से लेकर मुख्य सड़क तक सायरन बजाती धमतरी पुलिस की पेट्रोलिंग एवं बाईट पेट्रोलिंग गाड़ियां घूमती रहीं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने शहर में घुम घुमकर पुलिस व्यवस्था की एक एक गतिविधियों का जायजा लिया।

साथ ही होलियारों की एक एक गतिविधियों पर नजर भी रखा।
इस दौरान तीन सवारी एवं तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले लोगों को नियंत्रित करने पुलिस जवानों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने को कहा।


सभी थानों में शांति समिति की मिटिंग लेकर होली के पहले ही असामाजिक तत्वों को सख्त निर्देश दिया था कि शांति व्यवस्था में खलल डालने पर बख्शा नहीं जाएगा।
धमतरी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी और पुलिस जवान शहर के एक-एक कोने-कोई में घुम घुमकर कायम किया शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था।

Leave a Reply