रायपुर, 15 मार्च 2025
अमृत टुडे। पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्टीय महासचिव भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर नहीं जाएंगे। इस संबंध में भूपेश बघेल ने बयान देते हुए कहा है कि उन्हें या उनके बेटे को ईडी की ओर से किसी तरह का आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। भूपेश बघेल ने ईडी पर मीडिया में हाइप क्रिएट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिना नोटिस के किसी को भी पूछताछ के लिए बुलाना उचित नहीं है और यह केवल राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है।

आपको बता दें कि हाल ही में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के घर छापेमारी की थी। इसके बाद चैतन्य बघेल को पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने की खबरें सामने आई थीं।



