• Wed. Apr 9th, 2025

Amrit Today

खबर हमारी, आपकी आवाज......

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह को सेवा निवृत्ति पर दी गयी भावभीनी विदाई…..

ByPreeti Joshi

Apr 1, 2025

पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उप महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर (भा.पु.से.) ने पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार संभाला

जबलपुर, अमृत टुडे/ दिनांक 31/3/2025 को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.), को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी । आप 15/2/2024 से पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर के पद पर पदस्थ रहे।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उप महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार संभाला गया ।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय, (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/ अपराध ) सोनाली दुबे तथा कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close