• Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

धमतरी, अमृत टुडे ।

सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम पंचायत चटौद में समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर में चटौद, कोटगांव, कोण्डापार, बिरेझर, खुरसेगा, दरबा, हथबंद, करगा, मुल्ले ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। “समाधान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, सदस्य कुलेश्वरी गायकवाड़, डॉ. लोकेश कुमार साहू, चंचल साहू, सभापति जनपद पंचायत्त कुरूद, अनुराग साहू, सदस्य जनपद पंचायत कुरूद सहित कलस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सरपंच/पंचगण उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार 2025 के “समाधान शिविर” ग्राम पंचायत चटौद में सर्व विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराया तथा विभाग अंतर्गत प्राप्त मांग/ शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण के संबंध में जानकारी दिया गया।समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 14 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और तीन बच्चों का अन्नप्रासन और दो बच्चों को पोषण कीट दिया गया। इसी तरह शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क गणवेश वितरण, उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी मिनीकिट, राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका, बी 1, खसरा और श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड वितरित किया गया।

Leave a Reply