साथी समूह के सदस्यों से की मुलाकात
जिले के दो दिव्यांगों को प्रदाय किया वाद्य यंत्र
धमतरी, अमृत टुडे । दिव्यांगजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साथी समूह के सदस्यों से बातचीत की और समाज कल्याण विभाग के कार्यों की भी चर्चा की।

उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि जिले में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल और विभाग के आग्रह पर साथी समूह के सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग से वाद्य यंत्र हारमोनियम उपलब्ध कराया गया है।
आज इस वाद्य यंत्र हारमोनियम को दिव्यांगजन वित्त विकास निगम अध्यक्ष कांवड़िया ने नगरी के उमरगांव निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग चन्द्रभान कुलदीप एवं अस्थिबाधित दिव्यांग भीषम कुमार नेताम को प्रदाय किया।

इस अवसर पर साथी समूह के सदस्य जानकी गुप्ता, प्रभा रावत, सूर्या लुकड, विकास गुप्ता, गोपल शर्मा सहित सेवा निवृत्त उप संचालक समाज कल्याण रायपुर राजेश तिवारी, राजेन्द्र जैन प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा सिंह अपर कलेक्टर, उपसंचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पाण्डे उपस्थित रहे।

