• Thu. Aug 13th, 2026

फ़ाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती

Spread the love

दिनांक 24 मार्च 2024 | रविवार, महादेव घाट रायपुर में फ़ाल्गुन पूर्णिमा (होलिका दहन) की संध्या को करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा माँ खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एक बार पुनः रायपुर के महादेव घाट पर पूर्णिमा की संध्या पर बनारस घाट की तर्ज पर खारुन गंगा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें बृहद संख्या में शहर भर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।


खारुन गंगा मैया की यह महाआरती गत एक वर्ष से निरंतर प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या पर होती आ रही है

जिसमें हजारों की संख्या में शहर भर के श्रद्धालु सम्मिलित होकर दीपदान कर पुण्य लाभ के भागी बनते हैं।


गत दिसंबर माह में इस महाआरती का वार्षिकोत्सव अत्यंत गरिमामय रूप से संपन्न हुआ जिसमें 108 ब्राह्मणों द्वारा आरती कर विश्व कीर्तिमान रचा गया।

इस बार होलिका दहन एवं फ़ाल्गुन पूर्णिमा की संध्या को भी प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न हुई। सभी आगंतुकों ने खारुन एवं भारत की सभी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

आरती के पश्चात् समस्त आगंतुक श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया गया।


खारुन गंगा आरती समिति के प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि यह आरती सनातनी हिंदुओं के लिए एकजुट होकर देश समाज एवं प्रकृति के प्रति अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

साथ ही उन्होंने युवा साथियों से अधिक से अधिक ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेकर सनातन संस्कृति को और भी पुष्ट करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

You Missed