• Sat. Sep 26th, 2026

कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन कार्यों के निष्पादन के लिए निर्मित कक्षों का किया निरीक्षण

Spread the love

रायपुर 27 मार्च 2024/ कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह आज कलेक्टर परिसर में निर्वाचन कार्यों के लिए संचालित शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। सिंह ने नियंत्रण कक्ष, एमसीएमसी कक्ष, शिकायत कक्ष का अवलोकन किया।

एमसीएमसी सेल जाकर उन्होंने सोशल मीडिया विंग, प्रिंट मीडिया विंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विंग, वीडियो मीडिया विंग, की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी विश्वदीप, उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी यू एस बन्दे और एडीएम देवेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply