• Wed. Aug 12th, 2026

कलेक्टर, एसएसपी ने मध्यान्ह भोजन चखकर जानी गुणवत्ता

Spread the love

रायपुर 28 मार्च 2024/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस एस पी संतोष सिंह ने आज शासकीय प्राथमिक शाला एवं आँगन बाड़ी केंद्र चिचोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत चिचोली के शासकीय प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन खाकर मीड डे मील में मिलने वाले भोजन गुणवत्ता जाँची। आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान बच्चों से पूरक पोषण आहार एवं नाश्तें की जानकारी ली। इस दौरान तिल्दा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रकाश टण्डन तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply