• Tue. Sep 15th, 2026
Spread the love

उपमुख्यमंत्री साव ने पंडित प्रदीप मिश्रा का परिवार सहित लिया लिया आशीर्वाद

तपती धूप में शिव महापुराण सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रणाम करता हूं: उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर, 27 मई 2024 । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज सोमवार के दिन अमलेश्वर में आज से आयोजित हो रहे पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा का सपरिवार श्रवण कर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। इससे पहले साव ने कथा सुनने पहुंचे लाखों श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, सनातन के उत्थान के लिए महाराज कार्य कर रहे हैं।

सनातनियों को जगा रहे हैं। वो सनातन का पताका फिर से ऊंचा कर रहे हैं। देश और दुनिया में सनातन का ध्वज फहरा रहे हैं। ऐसे संत का अमलेश्वर की पावन भूमि में आगमन हुआ है। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

भाजपा की सरकारों ने ओबीसी के अधिकारों को बांटने और छीनने का…..

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि, आप सभी लोग तपती दोपहरी में श्री महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने आए हैं, ये आपका सनातन के प्रति प्रेम और महाराज के प्रति स्नेह को दर्शाता है, मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बरसेगी।

Leave a Reply

You Missed