• Tue. Aug 4th, 2026

थाना मगरलोड पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही…..

Spread the love

आरोपी के कब्जे से कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000/- रुपये जब्त कर,धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

धमतरी, 08 जून 2024

संक्षिप्त विवरण-: दिनांक 07.06.24 को ग्राम राजाडेरा जामपानी नाला के पास में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखे होने की मुखबिर सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी 01. गोपाल ध्रुव पिता मेहत्तरू ध्रुव उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम रेंगाडीह थाना मगरलोड के कब्जे से 04 नग सफेद प्लास्टिक जरीकेन में प्रत्येक में 10-10 लीटर कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000/- रूपये को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

आरोपी का नाम-:गोपाल ध्रुव पिता मेहत्तरू ध्रुव उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम रेंगाडीह थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)

संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत,सउनि. अजय बनारसी, आरक्षक धर्मेन्द्र सोरी, अजय गिरी, विमल पटेल, गोविंदा घृतलहरे, सैनिक महेश सिन्हा, राधे बंजारे, भेष सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

You Missed