• Thu. Aug 13th, 2026

18 जून को आयोजित होने वाले शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम स्थगित…..

Spread the love

धमतरी, 18 जून 2024

अमृत टुडे। राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को 16 जून से 25 जून तक वृद्धि किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त आदेश के परिपालन में 18 जून को विद्यालय, संकुल, विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को निरस्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजन की सूचना अलग से दी जाएगी।

Leave a Reply

You Missed