• Tue. Sep 22nd, 2026

पुरानी दुश्मनी को लेकर किया युवक का अपहरण , आरोपियों का जुलूस…..

Spread the love

रायपुर, 24 जुलाई 2024

अमृत टुडे । 16 जुलाई को आदतन आरोपी और उसके अन्य साथियों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर पहले युवक का अपहरण किया। उसके बाद उसे घर के कमरे में बंद कर बेरहमी से मर गया उसके बाद उसे राजधानी रायपुर से लगभग 12 किलोमीटर दूर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र ले जाकर भी उसके साथ जमकर मारपीट की गई घातक हथियारों और डंडों से बेदम पिटाई के बाद जब युवक बेहोश हो गया तो उसे मरा समझ कर वहीं फेंक कर आरोपी वापस आ गए और इस पूरी घटना का उन्होंने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।

इन गिरफ्तार आरोपियों का गुढ़ियारी थाना पुलिस के द्वारा वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने वाले गिरफ्तार चारो आरोपियों का निकाला जुलूस।

चारो आरोपियों प्रिंस बागड़े, अंकुश और ललित कुर्रे, अनिल सिन्हा को परसों दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपीयों को लेकर सुबह राजधानी पहुंची थी पुलिस। गुढियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट समेत आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज है।

सोर्स – अजय श्रीवास्तव

Leave a Reply

You Missed