• Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

रायपुर, 29 जुलाई 2024

अमृत टुडे । 27 सी. जी. बटालियन एनसीसी कैंप लखौली आरंग में आयोजित प्रशिक्षण कैंप में यातायात कार्यशाला का आयोजन किया गया |

जिसमें यातायात रायपुर से यातायात प्रशिक्षक टीके भोई एवं आरक्षक सहदेव वर्मा द्वारा एनसीसी के छात्र-छात्राओं को यातायात नियम जैसे रोड मार्किंग, सड़क संकेत, वाहन चालक संकेत, विद्युत सिग्नल, यातायात पुलिस का मैनुअल संकेत, दो पहिया चलाते

\समय हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने ( गुड सेमेरिटन योजना ) आदि जानकारी से अवगत कराते हुए पालन करने अपील किया, कार्यक्रम में एनसीसी के प्रशिक्षक, 200 की संख्या में एनसीसी के छात्र-छात्राएं , नई दुनिया प्रेस से सतीश पांडे, यातायात थाना से आरक्षक मनीष चंद्राकर , विशाल सोरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply