• Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

आरोपी से 1,500/- रूपये नगद एवं एक नग सट्टा पट्टी लिखा हुआ,एक नग डॉट पेन किया गया जब्त

आरोपी के विरुद्ध धारा छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध

धमतरी , 03 अगस्त 2024

अमृत टुडे।सक्षिप्त विवरणः-थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी तोरण महार द्वारा हार-जीत की दांव लगाकर सट्टा खेलाने की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी तोरण महार पिता स्व०किशन महार उम्र 40 वर्ष सा० स्टेशन पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी के द्वारा

लोगो से पैसे लेकर अवैध रूपये, पैसो का दांव लगाकर अंको वाली सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप०क्र० 300/24 छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 (क) जुआ एक्ट कार्यवाही के तहत आरोपी से 1,500/- रूपये नगद एवं एक नग सट्टा पट्टी जिसमें विभिन्न अंको के आगे रूपया पैसा लिखा हुआ, एक नग डॉट पेन को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


नाम आरोपी-: तोरण महार पिता स्व० किशन महार उम्र 40 वर्ष सा० स्टेशन पारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी(छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रआर.सौरभ पटेल,आरक्षक,डायमंड यादव, मुकेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply