• Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित

जबलपुर, अमृत टुडे। आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार दिनॉक 07-01-2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।

जन सुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर फ्राड से सम्बंधित 12 शिकायतें थी।

आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा में करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकांक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बी.एस.गोठरिया उपस्थित थे आप सभी के द्वारा भी शिकायत कर्ताओं कि शिकायतें सुनी गई।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर समस्त राजपत्रित अधिकारी कार्यालय, शहर एंव देहात के थानों में जनसुनवाई करते हुये शिकायत कर्ताओं की शिकायतें सुनी गयी।

Leave a Reply

You Missed